🙏 गौरव गाथा 🙏
प्रभु बाबा ऊँचावाड़ा की महिमा अपरंपार है। यहाँ श्रद्धालु अपने मन की मनोकामनाएँ लेकर आते हैं और बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कहा जाता है कि जो भी सच्चे मन से बाबा से प्रार्थना करता है उसकी झोली कभी खाली नहीं रहती।
यह धाम आस्था और विश्वास का केन्द्र है, जहाँ से भक्तों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
📍 मंदिर स्थान जानकारी
यह स्थान बाबा रामदेव जी के जन्म स्थान से प्रभु बाबा का जन्म स्थान महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मंदिर पहुँचने के लिए जैसे ही आप प्रभु किराना स्टोर पर आएँगे, सड़क के ऊपर से सीधे आगे बढ़ें।
कुछ ही दूरी पर आपको सामने प्रभु बाबा ऊँचावाड़ा का मंदिर साफ़ दिखाई देगा।